Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
image
image
image
image
image
image

बिहार सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत संचालित ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ अभियान के अंतर्गत जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने कुल 38 आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण एवं राजस्व प्रशासन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामले शामिल थे। जिला पदाधिकारी ने प्राप्त आवेदनों का क्रमवार अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का संवेदनशील एवं त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। IPRD Bihar #begusarai #easeofliving

13 views | Begusarai, Bihar | Aug 14, 2026

MORE NEWS

बिहार सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत संचालित ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ अभियान के अंतर्गत जिला पदाधिकारी, बेगूसराय श्री श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने कुल 38 आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन, अतिक्रमण एवं राजस्व प्रशासन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामले शामिल थे। जिला पदाधिकारी ने प्राप्त आवेदनों का क्रमवार अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का संवेदनशील एवं त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। IPRD Bihar #begusarai #easeofliving - Begusarai News