सरदारशहर अपर सेशन न्यायालय ने 18 वर्ष पुराने चर्चित रेणु सोनी दहेज हत्याकांड प्रकरण में पति विजय कुमार सहित परिवार के पांचों आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया। अदालत ने कहा कि अभियोजन पक्ष दहेज प्रताडऩा और हत्या के आरोपों को संदेह से परे सिद्ध करने में असफल रहा। न्यायाधीश डा.नरेन्द्र सिंह राठौड़ ने निर्णय में उल्लेख किया कि केवल पारिवारिक विवाद या कथित अशिष्ट व्य