नरवल: नरवल तहसील में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति जानने के लिए उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, PHC में लटका मिला ताला
नरवल तहसील में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का खुलासा हुआ है। उपजिलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा ने हाथीपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। गुरुवार सुबह 10:30 बजे तक पीएचसी में ताला लटका मिला। निरीक्षण के दौरान पीएचसी की डॉक्टर सोनिया सिंह अनुपस्थित पाई गईं। एसडीएम ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई है। शासन को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी है।