नरवल: महाराजपुर में नेशनल हाईवे पर मिला अधेड़ का शव, जेब में मिली जादू टोना लिखी हुई पर्ची
महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली मोड़ नेशनल हाईवे पर बकेवर निवासी 45 वर्षीय विष्णु कुमार का शव पड़ा मिला। थाना प्रभारी ने शनिवार सुबह 9 बजे बताया मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। जांच की जा रही है।मृतक के पर्स से दो नोट मिले हैं, जिनमें जादू टोना से संबंधित चीज़ लिखी हुई हैं और सास द्वारा पत्नी को विदा न करने की बात लिखी है।