नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में NH-2 पर ट्राले और ट्रैक के बीच जोरदार भिड़ंत, चालक की मौत, परिचालक गंभीर रूप से घायल
महाराजपुर थाना क्षेत्र में एनएच-2 पर बुधवार दोपहर 2 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। फतेहपुर से लोहे के गाटर लेकर जा रहे ट्राले की आगे चल रहे ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में ट्राला चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने घायल परिचालक को ट्राले से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यातायात को सुचारू रूप से फिर से चलाया गया।