नरवल: नरवल मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 55 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत
थाना महराजपुर क्षेत्र में नरवल मोड़ के पास गुरुवार सुबह 8 बजे एक दुर्घटना हुई। सड़क पार करते समय एक 55 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। महराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।