नरवल: नरवल तहसील में एडीएम भू आध्यात्मि आशुतोष दुबे की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया
नरवल तहसील में सोमवार को 12 बजे से एडीएम भू आध्यात्मि आशुतोष दुबे की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न गांवों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं।एसडीएम विवेक मिश्रा ने सभी विभागों के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा आईजीआरएस के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।