तारा बिगहा मई गांव से चुलाई शराब बेचते एक धंधेबाज को परबलपुर थाना पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार
परबलपुर थाना पुलिस ने तारा बिगहा मई गांव से चुलाई शराब बेचते एक धंधेबाज को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। परबलपुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान तारा बिगहा मई गांव निवासी बबलू चौहान के रूप में की गई है और उसके कब्जे से नौ लीटर चुलाई शराब बरामद की गई है।