जमीन संबंधी मामलों के निष्पादन के लिये शनिवार को परबलपुर थाना में लगाया जायेगा जनता दरबार
परबलपुर थाना में शनिवार को जमीन संबंधी मामलों के निष्पादन के लिये जनता दरबार लगाया जायेगा. थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि इस जनता दरबार में जमीन संबंधी मामलों का निष्पादन सीओ की मौजूदगी में किया जाता है. जनता दरबार में जमीन संबंधी मामलों के निष्पादन के लिये पहुंचे फरियादियों से आवेदन प्राप्त किये जाते है.