खरजम्मा मठ गांव से शराब के साथ दो व्यक्ति एवं डुमरी गांव से नशे में धुत एक व्यक्ति गिरफ्तार
परबलपुर थाना पुलिस ने खरजम्मा मठ गांव से शराब के साथ दो व्यक्ति एवं डुमरी गांव से नशे में धुत एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की देर संध्या गिरफ्तार इन तीनों व्यक्ति के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आज सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.