होली पर्व को लेकर बीडीओ, सीओ एवं थानाध्यक्ष ने परबलपुर थाना प्रांगण में की शांति समिति की बैठक
होली पर्व को लेकर गुरूवार को बीडीओ कामाक्षी श्रीवास्तव, सीओ रोहित सिन्हा एवं थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने परबलपुर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक की. बीडीओ कामाक्षी श्रीवास्तव ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासन के गाइड लाइन के तहत पर्व को मनाने की अपील की. थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रहेगी.