राजकीय बेसिक बुनियादी विद्यालय सोनचरी में एमडीएम सामग्री चोरी होने के मामले में परबलपुर थाने में दिया गया आवेदन
राजकीय बेसिक बुनियादी विद्यालय सोनचरी में सोमवार की देर रात एमडीएम सामग्री चोरी होने के मामले में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए परबलपुर थाने में प्रभारी एचएम संतोष कुमार द्वारा आवेदन दिया गया है। दिए गए आवेदन में करीब 6 कुंतल चावल, 30 किलो दाल एवं आधा टीन सरसों के तेल समेत कई अन्य सामग्री की चोरी किए जाने की बात कही गई है।