बिहपुर: बीच-बचाव में बड़े भाई की गई जान, लेनदेन विवाद बना हत्या की वजह
बिहपुर थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में पैसे के लेनदेन के विवाद में हुए मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे 48 वर्षीय सरफराज अंसारी की लाठी लगने से मौत हो गई। घायल सरफराज को पहले बिहपुर सीएचसी और फिर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।