ढीमरखेड़ा: शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में पर्यावरण बचाने का संकल्प लेकर सड़क पर उतरे युवा
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय ढीमरखेड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा जनजागरण रैली, पौधारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्राचार्य डॉ. बृजलाल अहिरवार के मार्गदर्शन और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार नागवंशी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने गोद ग्राम पौड़ी कला ‘बी’ तक रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।