स्वास्थ्य तथा महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं की कल्याण में कसावट लाने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न
कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन एवं सेवाओं में कसावट लाने के लिए सख्त निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करने तथा व्यवस्थाओं को अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। इसी प्रकार महिला बाल विकास विभाग की पोषण आहार आंगनबाड़ी सेवाओं लाडली बहन लाडली लक्ष्मी आदि योजनाओं की भी समीक्षा की गई तथा बेहतरी के लिए निर्देशित किया गया।
#मंदसौर
#Mandsaur