सिंगरौली: SP ने लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ रुस्तम जी कान्फ्रेंस हाल में की बैठक आयोजित
श्रीमती निवेदिता गुप्ता पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के रूस्मतजी कॉफ्रेसिंग हाल में लोकसभा निर्वाचन 2024 के संबंध बैठक आयोजित की गई।उक्त बैठक में निर्वाचन आयोग की मंशानुसार जिले में कानून-व्यवस्था संबंधी की गई कार्यवाही की जानकारी प्रतिदिन रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेजी जाती है। उक्त जानकारी की समीक्षा थानावार की गई, जिसमें से स्थाई-गिरफ्तारी वारंट की तामीली, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध की गई कार्यवाही, अवैध शस्त्र एवं प्रतिबंधात्मक धाराओ के तहत की गई कार्यवाही, आर्म्स एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई कार्यवाही की समीक्षा की गई।