सिंगरौली: मौहरिया गांव में 33 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से घर के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
गढ़वा थाना अंतर्गत ग्राम मौहरिया निवासी एक 33 वर्षीय युवक अज्ञात कारणो से अपनी मां के घर के अंदर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक अपनी मां से अलग घर बनाकर रहता था। फॉंसी लगाने का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस में मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।