सिंगरौली: सूने घर में हुई चोरी का विन्ध्य नगर पुलिस ने किया खुलासा, एक आरोपी को पकड़ा व ₹30000 का सामान हुआ बरामद
नवजीवन विहार सेक्टर नंबर 4 से पूर्व में सूने घर पर हुई चोरी का विन्ध्य नगर पुलिस ने किया आज खुलासा किया है। घटना में शामिल मुख्य आरोपी करण साकेत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया हुआ सामान लगभग 30 हजार का पुलिस ने किया जप्त किया है। मामले में 2 आरोपी अभी भी है फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश में विन्ध्य नगर पुलिस जुटी हुयी है।