रावतसर: पिता की हत्या के आरोप में पुत्र गिरफ्तार वार्ड नं सात रावतसर का मामला।
रावतसर के वार्ड नं सात में एक पुत्र द्वारा अपने पिता की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतक जुगलाल के पुत्र प्रेम नायक को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रेम नायक ने पिता द्वारा अपनी बीमार पत्नी के झाड़ा नहीं डालने पर नाराज होकर रंजिश वंश अपने पिता की हत्या की थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए अज्ञात दो जनों पर मामला भी दर्ज करवाया था।