रावतसर: ड्रोन कैमरा चोरी मामले में अभियुक्त को रावतसर पुलिस ने किया गिरफ्तार
रावतसर पुलिस ने शुक्रवार को ड्रोन कैमरा चोरी प्रकरण में अभियुक्त कमल शर्मा निवासी चक 24 डीडब्ल्यूडी रावतसर को गिरफ्तार किया है। 12 मई को एक स्टूडियो से ड्रोन कैमरा चोरी हुआ था। रमेश कुमार ब्राह्मण निवासी चक 29 डीडब्ल्यूडी ने अज्ञात चोर पर मामलादर्ज करवाया था। चोरी प्रकरण के खुलासे में कांस्टेबल देवीलाल की विशेष भूमिका रही है।