रावतसर: मारपीट के आरोप में तीन जनों पर रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज वार्ड नंबर 1 का मामला
रावतसर कस्बे के वार्ड नं 1 में एक व्यक्ति के साथ तीन जनों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। रामलाल कुम्हार निवासी वार्ड नंबर 1रावतसर ने राजू ,प्रदीप व बीरमा निवासी रावतसर पर मामला दर्ज करवाया है। गली से उठाकर अपने घर ले जाकर मारपीट व गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। रावतसर पुलिस ने संबंधी धाराओं में मामला दर्ज किया है।