रावतसर: रावतसर पुलिस ने अवैध 12 किलोग्राम पोस्त सहित दो युवकों को किया गिरफ्तार
रावतसर पुलिस ने गुरुवार को नशे के खिलाफ कार्रवाई करते तो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना प्रभारी वेदपाल शिवरान ने कस्बे में अवैध 12 किलोग्राम पोस्त सहित दो युवकों कुलवंत सिंह उर्फ कुलदीप बाजीगर व भीमसेन उर्फ रमन मेघवाल निवासी पक्का सारना तहसील हनुमानगढ़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।