हथुआ: मीरगंज: बढेया मोड़ से अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, कार सहित बड़ी खेप बरामद
मीरगंज थाना के बढेया मोड़ स्थित HP पेट्रोल पंप के समीप पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देसी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से भारी मात्रा में शराब और एक कार भी जब्त की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान उतर प्रदेश के देवरिया निवासी सीताराम पासवान तथा मीरगंज के लाइन बाजार के खालिद हुसैन के रूप में हुई है.