चक्रधरपुर: उपायुक्त व एसडीओ ने चक्रधरपुर के सीढ़ी नदी घाट व अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा
लगातार हो रही बारिश के कारण जगह जगह हुए जल जमाव को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला के उपायुक्त मनीष कुमार व एसडीओ ने श्रुतिराज लक्ष्मी ने मंगलवार शाम चक्रधरपुर के पुरानी बस्ती सीढ़ी नदी घाट,थाना रोड नदी घाट के अलावे शहर के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर जायजा लिया।