विश्व हृदय दिवस पर आनंद हॉस्पिटल में सेमिनार, हृदय रोग से बचाव के बताए उपाय
विश्व हृदय दिवस के अवसर पर शहर के रमना पकड़ी रोड स्थित आनंद हॉस्पिटल में हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अस्पताल के प्रसिद्ध फिजिशियन डॉ. के. एन. सिन्हा, पूर्व मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह जिलाध्यक्ष (चिकित्सा प्रकोष्ठ), भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Arrah, Bhojpur | Sep 29, 2026