विश्व हृदय दिवस पर डॉक्टरों, NCC कैडेट्स और समाजसेवियों ने निकाली प्रभात फेरी
विश्व हृदय दिवस के अवसर पर मंगलवार की सुबह आरा शहर में हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें डॉक्टरों के साथ NCC कैडेट्स और समाजसेवियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रभात फेरी का नेतृत्व डॉ. अमित जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में IMA के सचिव डॉ. विकास सिंह, संभावना आवासीय विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. एस.के. रूंगटा, पद्मश्री डॉ. भीम सिंह भवेश, डॉ. सतीश कुमार सिन्हा, पूर्व वार्ड पार्षद राजू मेहता, डॉ. जीवेश, डॉ. मधुकर प्रकाश, डॉ. विजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में डॉक्टर, NCC कैडेट्स और समाजसेवी मौजूद रहे
Arrah, Bhojpur | Sep 29, 2026