बिहार विधानसभा की प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति ने मंगलवार को आरा सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, भवन की स्थिति और मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के बाद समिति के अध्यक्ष सह पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अस्पताल में कई व्यवस्थाएं अच्छी चल रही हैं, लेकिन कुछ सुविधाओं को और बेहतर करने की जरूरत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अस्पताल की समस्याओं को लेकर सरकार को रिपोर्ट सौंपी जाएगी और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान का प्रयास किया जाएगा।
Arrah, Bhojpur | Sep 29, 2026