बाढ़ के बाद स्वच्छता की चुनौती, घांघर गांव में चला विशेष अभियान
आरा/बड़हरा। भोजपुर जिले में बाढ़ का पानी भले ही उतर गया हो, लेकिन बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वच्छता और संक्रमण से बचाव की चुनौती अब भी बनी हुई है। इसी को देखते हुए इंडियन पोटाश लिमिटेड की ओर से बड़हरा प्रखंड के घांघर गांव में विशेष स्वच्छता और राहत अभियान चलाया गया।
भारत सरकार के स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में बाढ़ प्रभावित महिला-पुरुषों के बीच राहत सामग्री किट का वितरण किया गया। वहीं, जलजमाव वाले इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर ग्रामीणों को साफ-सफाई और संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
Arrah, Bhojpur | Sep 29, 2026