भरतपुर: चित्तौड़गढ़: राजस्थान में ग्लूकोमीटर घोटाला, 15 हजार स्वस्थ लोग बने डायबिटीज मरीज
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में ग्लूकोमीटर सप्लाई को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा सप्लाई किए गए करीब 20 करोड़ रुपए के उपकरणों में गड़बड़ी पाई गई है। जांच में सामने आया कि खराब गुणवत्ता वाले ग्लूकोमीटर पिछले दो साल में करीब 15 हजार स्वस्थ लोगों डायबिटीज के मरीज घोषित हुए।