जिला पदाधिकारी महोदय के निर्देशानुसार बाढ़ राहत अभियान के तहत खगड़िया जिला अंतर्गत परमानंदपुर (NH-31 रोड), माधवपुर पंचायत के मुरादपुर विलेज प्वाइंट एवं भरतखंड में प्रभावित पशुपालकों के बीच पशु चारा (भूसा) वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों एवं पुलिस बल की निगरानी में बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों के मवेशियों के लिए सुचारू रूप से चारे का वितरण सुनिश्चित कराया गया।