बेगूसराय: SP ने दी जानकारी, मंसूरचक थाना पुलिस ने 10 लीटर देशी शराब के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मंसूरचक थाना की पुलिस ने 10 लीटर देसी शराब के साथ 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि जिला अंतर्गत अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर मंसूरचक थाना की पुलिस ने कार्रवाई की है.