चित्तौड़गढ़ में भीषण गर्मी और हीटवेव की चेतावनी को देखते हुए जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने विद्यालय समय में बदलाव के आदेश जारी किए। 29 अप्रैल से सभी स्कूलों में कक्षाएं सुबह 7:30 से 11:00 बजे तक संचालित होंगी। आंगनवाड़ी केंद्रों में लाभार्थियों के लिए अवकाश घोषित कर टेक होम राशन वितरण के निर्देश दिए गए हैं।