श्री पनवाड़ी पोहा सेंटर में खाने की सामग्री में निकला कीड़ा, फूड विभाग ने भरे सैंपल,
ग्वालियर। शहर के डीडी नगर स्थित श्री पनवाड़ी पोहा सेंटर पर खाने की सामग्री में कीड़ा मिलने के बाद हड़कंप मच गया। शिकायतकर्ता विष्णु सिकरवार ने खाने के लिए सामग्री ली थी। आरोप है कि सामग्री में सूंडी जैसा कीड़ा दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की शिकायत खाद्य विभाग से की गई।
शिकायत मिलने के बाद फूड विभाग की टीम मौके पर पहुंची और खाद्य सामग्री के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। विभाग की कार्रवाई के बाद अब जांच रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बताया जा रहा है कि संबंधित प्रतिष्ठान को लेकर पहले भी शिकायत और कार्रवाई की बात सामने आ चुकी है। ऐसे में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अब बड़ा सवाल—खाने की सामग्री में कीड़ा कैसे पहुंचा और क्या लापरवाही बरती गई? जांच रिपोर्ट के बाद तस्वीर साफ होगी�
Gwalior Gird, Gwalior | Sep 11, 2026