बिजावर: खेराकला में जल गंगा संवर्धन अभियान: ग्रामीणों ने जल संरक्षण का लिया संकल्प
बिजावर के सेक्टर जटाशंकर अंतर्गत ग्राम पंचायत खेराकला में “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंगलवार की शाम 6:30 बजे कार्यक्रम में सरपंच Gori Bai Tiwari मुख्य अतिथि रहीं। इस दौरान जल चौपाल, कलश यात्रा और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई, जिसमें करीब 60 ग्रामीणों ने भाग लेकर जल बचाने का संकल्प लिया।