कोटा के संजय नगर इलाके में हुसैनी लंगर कमेटी की जानिब से हुसैनी लंगर का एहतेमाम किया गया। कमेटी के सदर आवेश खान की सरपरस्ती में आयोजित इस खिदमत-ए-खल्क कार्यक्रम में बड़ी तादाद में लोगों ने शिरकत कर लंगर ग्रहण किया। इस दौरान कमेटी के जिम्मेदारान और कार्यकर्ताओं ने लोगों में लंगर तक्सीम किया। आवेश खान ने बताया कि हुसैनी लंगर का मकसद इंसानियत, भाईचारे और आपसी मोहब्बत व सौहार्द को फरोग देना है। कार्यक्रम में इलाके के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस नेक पहल की सराहना की।
Ladpura, Kota | Jun 22, 2026