बागपत: बावली गांव के ग्रामीणों ने तालाब की खुदाई मानकों के अनुसार न होने पर डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
Baghpat, Bagpat | Apr 22, 2025 मंगलवार को करीब साढे 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार बावली गांव निवासी नितिन तोमर, नर सिंह पहलवान, पवन तोमर आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तालाब की खुदाई चल रही है। तालाब की खुदाई मानकों के अनुसार कार्य नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने डीएम अस्मिता लाल से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर भीम सिंह, सरविंद्र कुमार, विकास तोमर आदि मौजूद रहे।