बागपत: DM अस्मिता लाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर कलां का किया निरीक्षण
Baghpat, Bagpat | Apr 22, 2025 सूचना अधिकारी बागपत राहुल भाटी ने मंगलवार को करीब पांच बजकर 50 मिनट पर प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि डीएम अस्मिता लाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर कलां का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की साफ-सफाई, दवा वितरण, डॉक्टरों की उपस्थिति, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन किया।