प्रभात पट्टन: सालबर्डी, झुनकारी क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के ठिकानों पर मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।
मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम सालबर्डी और झुनकारी क्षेत्र में कच्ची महुआ शराब के ठिकानों पर दबिस दी गई। जहां पर 2.5 लाख रूपए कीमत के 40 ड्रमो में भरा 8000 किलो महुआ लाहन नष्ट किया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान चौकी प्रभारी मासोद बसंत अहाके एवं उनके हमाराह स्टाफ तथा मोर्शी की टीम द्वारा कार्यवाही की गई।