प्रभात पट्टन: ग्राम बलेगांव में किसानों के खेतों में बने मकान में टूटे ताले, कुएं ट्यूबवेल से केबल काटकर ले गए चोर, की शिकायत।
ग्राम पंचायत रायआमला के बलेगाँव में किसानों के खेतो के मकानों में चोरो द्वारा 1 और 2 सितम्बर की दरमियानी रात में ताले तोड़े गये एवं कुएँ और ट्यूबेलो के केबल काटकर ले गये। वहीं बताया जा रहा है कि मकानों के अंदर का अन्य सामान भी चोरो द्वारा ले जा लिया गया। ताले तोड़े गये मकानों के किसान पंजाबराव बारस्कर, कुण्डलिकराव गव्हाड़े, सुधाकर गावंड़े आदि शामिल है।