प्रभात पट्टन: प्रभात पट्टन की सार्वजनिक बावली में तालाब का रिसाव होने सहित अन्य समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
प्रभात पट्टन में बस स्टेंड पर स्थित सार्वजनिक बावली में तालाब के पानी का रिसाव होने से ग्रामीणों में नाराजगी है, जिसको लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौपा गया। ग्रामीणों ने बताया की इसी बावली से जलापूर्ति की जाती है। जिसके आस पास गंदगी का अंबार लग चुका है, वहीं दुकानों का गंदा पानी और कचरा यहां जमा हो रहा है। बावली की बीते कई दिनों से साफ सफाई भी नही हुई है।