प्रभात पट्टन: बीईओ कार्यालय में निकला जहरीला कोबरा सांप, बाल-बाल बची शिक्षिका; सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू
प्रभात पट्टन विकासखंड मुख्यालय पर स्थित बीइओ कार्यालय में अचानक से एक जहरीला कोबरा सांप दिखाई देने से हड़कंप मच गया। कार्यालय में मौजूद शिक्षिका सुशीला नवडे ने बताया कि वह कार्यालय में मौजूद थी और उनके बहुत ही नजदीक सांप आ चुका था। यदि साथ मौजूद शिक्षिका उन्हें सचेत न करती और दूर हटने के लिए ना कहती, तो उनका बच पाना मुश्किल था।