प्रभात पट्टन: तिवरखेड़ रोड आरटीओ तिराहे के पास से पुलिस ने अवैध महुआ शराब बेचने वाले को किया गिरफ्तार, बाइक भी की गई जप्त
तिवरखेड रोड, आरटीओ तिराहे के पास एक बाइक गोनापुर गांव की ओर से तिवरखेड की तरफ जाती दिखी, जिसे रोका गया। चालक ने अपना नाम महादेव पुत्र इमरत उइके, उम्र 30 वर्ष, निवासी तिवरखेड बताया। उसकी तलाशी लेने पर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब लगभग 60 लीटर पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत 6000 रुपये है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त काले रंग की बाइक भी जप्त की गई।