बिहार: जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जिलाधिकारी ने 25 जनवरी को बैठक के दिए निर्देश
Bihar, Nalanda | Jan 24, 2024 जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने 25 जनवरी को बैठक करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने जिला परिषद के सभी सदस्यों को इस आशय की जानकारी देते हुए 25 जनवरी को जिला परिषद कार्यालय में अध्यक्ष के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराने को लेकर पत्र के माध्यम से सूचित किया है।