बिहार: जिला राजस्व शाखा के लिपिक दीपक कुमार की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद समाहरणालय में दी गई श्रद्धांजलि
Bihar, Nalanda | Jan 24, 2024 जिला राजस्व शाखा में कार्यरत निम्नवर्गीय लिपिक दीपक कुमार का निधन मंगलवार को कतरीसराय में सड़क दुर्घटना में हो गया। बुधवार को समाहरणालय में जिलाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उनके निधन को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई।