बिहार: पचासा मोड पर जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
Bihar, Nalanda | Jan 24, 2024 बिहार शरीफ के पचासा मोड पर डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के तत्वाधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष रामदेव चौधरी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर भारत के स्वतंत्रता सेनानी ,शिक्षक, राजनीतिज्ञ तथा बिहार राज्य के दूसरे उपमुख्यमंत्री और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं।