बिहार: टाउन हॉल में उद्योग विभाग द्वारा 6 करोड़ 39 लाख का ऋण किया गया वितरण
Bihar, Nalanda | Jan 24, 2024 उद्योग विभाग जिला प्रशासन नालंदा एवं हस्तकरघा एवं रेशम निदेशालय बिहार पटना के तत्वावधान में टाउन हॉल बिहार शरीफ में ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के करीब 325 उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 26 लाभुकों एवं PMFME के तहत 19 लाभुकों को स्वीकृति पत्र के माध्यम से कुल 6 करोड़ 39 लाख का ऋण वितरण किया गया।