बिहार: मारपीट मामले के एक आरोपी को पुलिस ने साठोपुर से किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के लिए लाया सदर अस्पताल।
Bihar, Nalanda | Jan 24, 2024 दीपनगर थाना क्षेत्र के डुमरामा में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था।जिसमें दो लोग घायल हो गया था।वहीं पीड़ित के द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील जयसवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विनोद रविदास है।उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर आरोपी को मंगलवार के दिन साठोपुर से गिरफ्तार किया गया है।