Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

श्रावणी मेला-2026: जिला पदाधिकारी, बांका ने कांवरिया पथ पर व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण। #जिला_प्रशासन_बांका #बांका #बांका_जिला #श्रावणी_मेला_2026 #कांवरिया_पथ #श्रावण_सोमवारी #कांवरिया_सेवा #जिला_पदाधिकारी_बांका #AnshulAgrawalIAS #BankaAdministration #ShravaniMela2026 #KanwariyaPath #Bihar #HarHarMahadev #BolBam

Banka, Bihar | Aug 3, 2026

MORE NEWS

बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है।
इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय के मिनी सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। आज कुल 19 आवेदकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
साथ ही, जिले के सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। कई मामलों का समाधान तत्काल कर दिया गया, जबकि शेष प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे निर्धारित दोनों कार्यदिवसों में अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं की सुनवाई करें तथा उनके समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के अंतर्गत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में आज जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय के मिनी सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। आज कुल 19 आवेदकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। साथ ही, जिले के सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं। कई मामलों का समाधान तत्काल कर दिया गया, जबकि शेष प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे निर्धारित दोनों कार्यदिवसों में अनिवार्य रूप से अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं की सुनवाई करें तथा उनके समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है, जिससे आमजन का प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

Banka, Bihar | Aug 3, 2026

श्रावण माह की प्रथम सोमवारी पर कांवरिया श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल ने रविवार देर रात्रि कांवरिया पथ एवं विभिन्न मेला स्थलों का व्यापक निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी ने जिला नियंत्रण कक्ष, कटोरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीपल काउंटिंग मशीन की कार्यशीलता की जांच कर यह सुनिश्चित किया कि मशीन सुचारू रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली, उपस्थिति पंजी एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों-कर्मियों की उपस्थिति की समीक्षा करते हुए सभी को पूरी सतर्कता एवं सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

इसके उपरांत जिला पदाधिकारी ने जीविका दीदी की रसोई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं एक कप चाय पीकर उसकी गुणवत्ता की जांच की, जो संतोषजनक पाई गई। उन्होंने वहां उपस्थित कांवरिया श्रद्धालुओं से भोजन एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया, जिस पर श्रद्धालुओं ने संतुष्टि व्यक्त की। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जीविका दीदी की रसोई को अधिक दृश्य एवं सुगम स्थान पर स्थापित किया जाए तथा श्रद्धालुओं को इसकी जानकारी देने के लिए उचित साइनेज लगाया जाए। निरीक्षण के दौरान शौचालय में साफ-सफाई की कुछ कमी पाई गई, जिस पर तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।

इसके बाद जिला पदाधिकारी ने अबरखा धर्मशाला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।

तत्पश्चात उन्होंने अबरखा टेंट सिटी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी बेड श्रद्धालुओं से भरे हुए पाए गए तथा कुछ श्रद्धालु जमीन पर विश्राम करते मिले। इस पर जिला पदाधिकारी ने अतिरिक्त गद्दों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी श्रद्धालु को जमीन पर नहीं सोना पड़े। उन्होंने टेंट सिटी में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में श्रद्धालुओं से फीडबैक भी प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

इसी क्रम में जिला पदाधिकारी ने टेंट सिटी स्थित जीविका दीदी की रसोई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, भोजन की मांग के अनुसार योजना बनाकर खाद्य पदार्थों की बर्बादी रोकने के उपायों तथा निर्धारित दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराए जाने की जानकारी प्राप्त की।

इसके पश्चात जिला पदाधिकारी ने पीएचईडी द्वारा संचालित अबरखा टेंट सिटी का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को पेयजल की किसी प्रकार की समस्या न हो तथा पर्याप्त मात्रा में अतिरिक्त गद्दों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

इसके उपरांत जिला पदाधिकारी ने भैरोपुर टेंट सिटी का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को टेंट सिटी के शेष कार्यों को अविलंब पूर्ण कराने का निर्देश दिया। साथ ही श्रद्धालुओं को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जीविका दीदी की रसोई शीघ्र प्रारंभ कराने का निर्देश दिया।

श्रावण माह की प्रथम सोमवारी पर संभावित भारी भीड़ को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने दर्दमारा  बॉर्डर पार्किंग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की आवाजाही एवं पार्किंग व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को देवघर जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि यातायात सुचारू एवं निर्बाध बना रहे।

अंत में जिला पदाधिकारी ने दुम्मा बॉर्डर का निरीक्षण कर कांवरिया श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Information & Public Relations Department, Government of Bihar

श्रावण माह की प्रथम सोमवारी पर कांवरिया श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल ने रविवार देर रात्रि कांवरिया पथ एवं विभिन्न मेला स्थलों का व्यापक निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं आधारभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी ने जिला नियंत्रण कक्ष, कटोरिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीपल काउंटिंग मशीन की कार्यशीलता की जांच कर यह सुनिश्चित किया कि मशीन सुचारू रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली, उपस्थिति पंजी एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों-कर्मियों की उपस्थिति की समीक्षा करते हुए सभी को पूरी सतर्कता एवं सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। इसके उपरांत जिला पदाधिकारी ने जीविका दीदी की रसोई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वयं एक कप चाय पीकर उसकी गुणवत्ता की जांच की, जो संतोषजनक पाई गई। उन्होंने वहां उपस्थित कांवरिया श्रद्धालुओं से भोजन एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया, जिस पर श्रद्धालुओं ने संतुष्टि व्यक्त की। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जीविका दीदी की रसोई को अधिक दृश्य एवं सुगम स्थान पर स्थापित किया जाए तथा श्रद्धालुओं को इसकी जानकारी देने के लिए उचित साइनेज लगाया जाए। निरीक्षण के दौरान शौचालय में साफ-सफाई की कुछ कमी पाई गई, जिस पर तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। इसके बाद जिला पदाधिकारी ने अबरखा धर्मशाला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। तत्पश्चात उन्होंने अबरखा टेंट सिटी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी बेड श्रद्धालुओं से भरे हुए पाए गए तथा कुछ श्रद्धालु जमीन पर विश्राम करते मिले। इस पर जिला पदाधिकारी ने अतिरिक्त गद्दों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी श्रद्धालु को जमीन पर नहीं सोना पड़े। उन्होंने टेंट सिटी में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में श्रद्धालुओं से फीडबैक भी प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी ने टेंट सिटी स्थित जीविका दीदी की रसोई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, भोजन की मांग के अनुसार योजना बनाकर खाद्य पदार्थों की बर्बादी रोकने के उपायों तथा निर्धारित दरों पर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराए जाने की जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात जिला पदाधिकारी ने पीएचईडी द्वारा संचालित अबरखा टेंट सिटी का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को पेयजल की किसी प्रकार की समस्या न हो तथा पर्याप्त मात्रा में अतिरिक्त गद्दों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके उपरांत जिला पदाधिकारी ने भैरोपुर टेंट सिटी का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को टेंट सिटी के शेष कार्यों को अविलंब पूर्ण कराने का निर्देश दिया। साथ ही श्रद्धालुओं को सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जीविका दीदी की रसोई शीघ्र प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। श्रावण माह की प्रथम सोमवारी पर संभावित भारी भीड़ को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने दर्दमारा बॉर्डर पार्किंग का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की आवाजाही एवं पार्किंग व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को देवघर जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि यातायात सुचारू एवं निर्बाध बना रहे। अंत में जिला पदाधिकारी ने दुम्मा बॉर्डर का निरीक्षण कर कांवरिया श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखते हुए श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Banka, Bihar | Aug 3, 2026

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 के दौरान सुल्तानगंज से देवघर की ओर प्रस्थान करने वाले कांवरिया श्रद्धालु धौरी से आगे बढ़ते हुए बांका जिला के लगभग 54 किलोमीटर लंबे कांवरिया पथ से होकर गुजरते हैं। श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं से संबंधित कार्य लगातार किए जा रहे हैं।

     कांवरिया पथ पर स्थित सभी दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकानों पर अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही दुकानों के पीछे उचित जल निकासी (सोखता) की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि गंदा एवं बहता हुआ पानी कांवरिया पथ पर न आए तथा मार्ग स्वच्छ एवं सुरक्षित बना रहे। इन निर्देशों के अनुपालन की नियमित निगरानी संबंधित  प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में की जा रही है। यदि किसी दुकानदार द्वारा स्वच्छता संबंधी निर्देशों की अवहेलना की जाती है, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कांवरिया पथ पर उत्पन्न होने वाले कचरे के नियमित संग्रहण एवं वैज्ञानिक निस्तारण के लिए स्वच्छ रथ की व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से पूरे मार्ग की लगातार सफाई सुनिश्चित की जा रही है।

श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कांवरिया पथ पर कुल 647 चापाकलों की व्यवस्था की गई है। वहीं स्वच्छता एवं सुविधाजनक ठहराव के लिए कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा 350 शौचालय, 294 स्नानागार तथा झरनों की व्यवस्था की गई है।
श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं स्वास्थ्यकर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वच्छता कर्मियों की 24×7 शिफ्टवार प्रतिनियुक्ति की गई है, जो पूरे कांवरिया पथ पर लगातार सफाई कार्य में संलग्न हैं।

    जिला प्रशासन ने सभी कांवरिया श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की सहायता अथवा आपात स्थिति में निकटतम सहायता केंद्र, सूचना केंद्र अथवा प्रतिनियुक्त प्रशासनिक पदाधिकारी एवं कर्मियों से संपर्क करें। स्वच्छ एवं स्वस्थ श्रावणी मेला के उद्देश्य से कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें, शौचालय एवं स्नानागार जैसी सार्वजनिक सुविधाओं का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें तथा कांवरिया पथ एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 के दौरान सुल्तानगंज से देवघर की ओर प्रस्थान करने वाले कांवरिया श्रद्धालु धौरी से आगे बढ़ते हुए बांका जिला के लगभग 54 किलोमीटर लंबे कांवरिया पथ से होकर गुजरते हैं। श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं से संबंधित कार्य लगातार किए जा रहे हैं। कांवरिया पथ पर स्थित सभी दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकानों पर अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही दुकानों के पीछे उचित जल निकासी (सोखता) की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि गंदा एवं बहता हुआ पानी कांवरिया पथ पर न आए तथा मार्ग स्वच्छ एवं सुरक्षित बना रहे। इन निर्देशों के अनुपालन की नियमित निगरानी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में की जा रही है। यदि किसी दुकानदार द्वारा स्वच्छता संबंधी निर्देशों की अवहेलना की जाती है, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कांवरिया पथ पर उत्पन्न होने वाले कचरे के नियमित संग्रहण एवं वैज्ञानिक निस्तारण के लिए स्वच्छ रथ की व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से पूरे मार्ग की लगातार सफाई सुनिश्चित की जा रही है। श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए कांवरिया पथ पर कुल 647 चापाकलों की व्यवस्था की गई है। वहीं स्वच्छता एवं सुविधाजनक ठहराव के लिए कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा 350 शौचालय, 294 स्नानागार तथा झरनों की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं स्वास्थ्यकर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वच्छता कर्मियों की 24×7 शिफ्टवार प्रतिनियुक्ति की गई है, जो पूरे कांवरिया पथ पर लगातार सफाई कार्य में संलग्न हैं। जिला प्रशासन ने सभी कांवरिया श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की सहायता अथवा आपात स्थिति में निकटतम सहायता केंद्र, सूचना केंद्र अथवा प्रतिनियुक्त प्रशासनिक पदाधिकारी एवं कर्मियों से संपर्क करें। स्वच्छ एवं स्वस्थ श्रावणी मेला के उद्देश्य से कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें, शौचालय एवं स्नानागार जैसी सार्वजनिक सुविधाओं का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें तथा कांवरिया पथ एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।

Banka, Bihar | Aug 3, 2026

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, बांका एवं पुलिस अधीक्षक, बांका द्वारा आज ईवीएम वेयरहाउस का मासिक संयुक्त निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने तथा ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रखरखाव में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, बांका, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, बांका सहित अन्य उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, बांका एवं पुलिस अधीक्षक, बांका द्वारा आज ईवीएम वेयरहाउस का मासिक संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने तथा ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा एवं रखरखाव में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, बांका, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, बांका सहित अन्य उपस्थित रहे।

Banka, Bihar | Aug 3, 2026