सुरक्षित बचपन अभियान अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 मुरैना एवं शासकीय मॉडल विद्यालय में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न
विद्यार्थियों को बाल अधिकार, पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय बोर्ड की प्रक्रिया एवं निःशुल्क विधिक सहायता हेल्पलाइन 15100 की दी जानकारी
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना श्रीमती संगीता मदान के मार्गदर्शन में साप्ताहिक कार्यकम सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत्त सोमवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 मुरैना एवं शासकीय मॉडल विद्यालय मुरैना में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुरैना श्री दिनेश सिंह राणा द्वारा विद्यालय में उपस्थित बच्चों को मेरा बचपन मेरा अधिकार एवं कानून जानो बचपन बचाओ के अंतर्गत नालसा योजना बच्चों के लिए बाल-अनुकूल कानूनी सेवाऐं योजना, नालसा हेल्पलाईन नम्बर 15100, बच्चो को टाइम मैनेजमेंट के बारे में जानकारी दी गई। जिला न्यायाधीश/विशेष जिला न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मुरैना श्रीमती चारुलता दांगी द्वारा पॉक्सो एक्ट एवं आयु निर्धारित प्रक्रिया के बारे में बताया गया। इसके साथ ही प्रिंसीपल मजिस्ट्रेट किशोर न्यायबोर्ड मुरैना श्रीमती ज्योत्सना तोमर द्वारा बच्चों को किशोर न्यायबोर्ड की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी मुरैना श्री बृजेन्द्र सिंह भदौरिया,, महिला बाल विकास मुरैना की ओर से श्रीमती अपूर्वा चौधरी, श्री बृजराज शर्मा, पुलिस विभाग की ओर से निरीक्षक श्रीमती राजकुमारी परमार एवं विद्यालय के प्रिंसीपल श्री मुकेश शांडिल्य एवं श्री रामभोग शर्मा व शिक्षकगण व छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh Department of School Education, Madhya Pradesh
Morena, Madhya Pradesh | Nov 2, 2026