चित्तौड़गढ़: गुजरात में रुपाला द्वारा दिए गए बयान का चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने किया विरोध
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या बोले रुपाला जी का बयान का में विरोध करता हूं। सांसद प्रत्याशी को किसी भी समाज या किसी भी पार्टी के लिए ऐसी भाषा का उपयोग नहीं करना चाहिए। रुपाला जी को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। उनके बयान से राजपूत समाज में ठेस पहुंची है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या बोले मुझ से जितना होगा मैं उतना रुपाला जी के बयान का विरोध करूंगा।